धान ओसाते समय दर्दनाक हादसा, पंखे में साड़ी फंसने से महिला की मौत

Share

(AKD/गिरीश तिवारी)

घोरावल/सोनभद्र:-घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव में धान ओसाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर में लगे पंखे में साड़ी फंस जाने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि महिला खेत में धान ओसाने का काम कर रही थी, इसी दौरान उसकी साड़ी पंखे में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही घोरावल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *