संवाददाता–संजय सिंह
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क सोनभद्र में कल 22मार्च को एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी विभिन्न तकनीकी और शैक्षिक पहलुओं पर चर्चा करने के लिए विभिन्न विषयों को शामिल करेगी।
संगोष्ठी छात्रों को नए दृष्टिकोण और विचारों से अवगत कराएगी।
संगोष्ठी के समन्वयक एवं विद्युत विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह संगोष्ठी विद्यार्थियों और शोधकताओं को अपना ज्ञान विस्तारित करने व नए विचारों को साझा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। इस तरह के कार्यक्रम के प्रोत्साहन और सहयोग के लिए संस्थान के निदेशक प्रोफेसर जी. एस. तोमर, कुलसचिव डॉ. आमोद कुमार तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. के. त्रिपाठी, अधिष्ठाता अकादमिक डॉ हिमांशु कटियार का आभार व्यक्त किया। देशभर से अब तक लगभग सैकडो शोध पत्र प्रकाशन हेतु प्रेषित किया गया है इस संगोष्ठी में अतिथि व्याख्याताओं द्वारा संबोधन किया जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से प्रोफेसर केएस वर्मा निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मिर्जापुर, प्रोफेसर ए0के0 चौहान,राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा, प्रोफेसर विजेंदर सिंह आईआईआईटी इलाहाबाद एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे।उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया सचिव डाॅ. विकास तिवारी ने बताया
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 9, 202611 हजार वोल्ट के लटकते तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Breaking_NewsJune 9, 2026तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
Breaking_NewsJune 7, 2026सोनभद्र।एक ही यात्रा में दो बार टोल कटने से वाहन स्वामी परेशान, 10 दिन बाद भी नहीं लौटी राशि
सम्पादकीयJune 7, 2026डेढ़ साल से रिटायर होने के बाद 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला शिक्षिका दुद्धी तहसील का काट रही बेवजह चक्कर,अधिकारी मौन
