सोनभद्र : (AKD/गिरीश तिवारी)अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बड़ा फैसला लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों में 23 और 24 दिसंबर 2025 को बच्चों के लिए अवकाश रहेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों का अवकाश रहेगा।हालांकि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर कार्य और अन्य विभागीय कार्यों के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। सभी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित रहना होगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान