संवाददाता —संजय सिंह
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम तथा आमजन को तकनीकी माध्यम से न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।

टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी ट्रेसिंग कर कुल 253 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन को वास्तविक स्वामियों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आज गुरुवार को सुपुर्द किया गया।मोबाइल प्राप्त होने पर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद सोनभद्र पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संबंधित पुलिस टीमों के इस सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा की गई एवं उन्हें प्रोत्साहित किया गया नये साल के पहले ही दिन अपनी खोई हुई मोबाइल प्राप्त कर लोगों के चेहरे खिल उठे
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 8, 2026नंदीग्राम से निकला चेहरा, अब बंगाल की सत्ता का नया पहरेदार
Breaking_NewsMay 7, 2026नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, करीब 27 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
सम्पादकीयMay 7, 2026ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन 11 मई को , मां शिवदेवी पीजी कॉलेज में देंगे आशीर्वचन
Breaking_NewsMay 7, 2026चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
