सोनभद्र: (AKD/गिरीश तिवारी)
भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया है। यह जानकारी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने दी।जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन तथा एन्यूमरेशन फॉर्म पर निर्णय और दावों-आपत्तियों का निस्तारण एक साथ 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। वोटर लिस्ट के हेल्थ पैरामीटर्स की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग से अनुमति लेने की तिथि 03 मार्च 2026 तय की गई है। वहीं निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़ी कार्यवाहियों में लगे अधिकारियों का स्थानांतरण भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
