सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
माता सावित्रीबाई फुले जी का जन्मदिन राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान में छोटे-छोटे बच्चों के साथ हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन की भी शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद पटेल दयालु ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छात्र नेता श्री विजय शंकर यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा कबाड़ बीनने वाले बच्चों के लिए किया जा रहा कार्य समाज को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बच्चों को कॉपी, किताब और मीठा वितरित कर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास सराहनीय है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद पटेल दयालु ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले जी नारी शिक्षा की मजबूत नींव हैं। उन्होंने समाज की परवाह किए बिना बालिकाओं को शिक्षित करने का साहसिक कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समानता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संस्था बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लेकर लगातार यह अभियान चला रही है।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष जनाब महताब आलम ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनाब शिब्बु शेख जिलाध्यक्ष सोनभद्र, श्री विभाश घटक जिला महासचिव, श्री बिक्की जायसवाल सहित अनेक अभिभावक एवं लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम