दुद्धी/ सोनभद्र(रवि सिंह)– टाउन क्लब क्रिकेट मैदान पर चल रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और चोपन की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 235 रन बनाए। चोपन की ओर से आकाश ने 12 छक्के और 7 चौकों की मदद से 115 रन की शानदार पारी खेली। ओम तिवारी ने 31 रन, प्ररान ने 25 रन और राजेश्वर ने 8 रन बनाए। गेंदबाजी में योगेश राणा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अरमान, अजमत और ग्यांशु को 1-1 सफलता मिली।जवाब में पं. दीनदयाल उपाध्याय की टीम ने 17.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 240 रन बनाते हुए मैच 4 विकेट से जीत लिया। आकिफ ने 12 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 132 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। योगेश राणा ने 42 रन, अरमान और शुभम ने 12-12 रन का योगदान दिया। चोपन की ओर से आदित्य और आकाश ने 2-2 विकेट लिए।आकिफ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाह आलम ने पुरस्कार प्रदान किया। मैच के निर्णायक गौस मोहम्मद खान और इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री इरफान, अंकुर बच्चन और ओंकार ने की। कमेटी अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि कल क्वार्टर फाइनल मैच पं. दीनदयाल उपाध्याय और ओबरा के बीच खेला जाएगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
