दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर 6 स्थित किसान बीज भंडार परिसर, मां भारती जन सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर 6 जनवरी को निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।शिविर में श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड, चित्रकूट (सतना, मध्य प्रदेश) के अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। शिविर का लाभ उठाने के लिए इच्छुक महिला-पुरुषों को निर्धारित समय पर पहुंचकर पंजीयन कराना होगा।यह जानकारी ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल कुमार हलवाई ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री रूप कृष्ण शास्त्री जी की भी उपस्थिति रहेगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
