रिपोर्ट (रवि सिंह)
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में रीवा रांची राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप पर कार्यरत मैनेजर छविंद्र शुक्ला ने पेट्रोल पंप के स्वामी के ऊपर गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाया लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए तहरीर में शाहगंज निवासी मैनेजर छविंद्र शुक्ला ने अवगत कराया है कि वह पिछले ढाई वर्ष से उक्त पेट्रोल पम्प पर कार्यरत है घटना 26 की रात्रि 3 बजे की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पम्प के पुत्र ने मोबाइल से फोन कर कहा कि तुम सो रहे हो, जिस पर मैने कहा कि मैं जाग रहा हूँ , पेट्रोल टंकी मलिक ने वहीं रुको मैं आ रहा हूं ,फिर 5 बजे वाहन संख्या UP 64,7878 से पेट्रोल पंप स्वामी समेत बंटी ,सतेन्द्र तिवारी ,विजय शंकर गाड़ी से उतरे और उनकी लात जूता ,चप्पल से पिटाई कर दी और गाली गलौज देने लगे, पिटाई से पीड़ित को काफी चोटे आयी है, पीड़ित का पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
