सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
जनपद में फरार चल रहे शातिर अभियुक्तों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर एक पति-पत्नी समेत तीन वांछित अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया गया है।थाना दुद्धी में पंजीकृत मुकदमे में धारा 105 बीएनएस एवं 34 राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के तहत फरार चल रहे अभियुक्त डॉ. धर्मेन्द्र पाल एवं उनकी पत्नी डॉ. सीमा पाल पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।वहीं, थाना पन्नूगंज क्षेत्र के एक अन्य फरार आरोपी विजेन्द्र ओझा पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पाँच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि इन आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम