सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-जनपद से एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां प्रेम और कानून के सहारे एक बालिग प्रेमी युगल ने सामाजिक दबावों और परिजनों के विरोध को पीछे छोड़ते हुए अपने रिश्ते को वैवाहिक पहचान दी। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की।यह विवाह रॉबर्ट्सगंज स्थित दंडित बाबा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां तमाम विवादों, तनाव और संघर्ष के बाद प्रेम कहानी का सुखद अंत देखने को मिला। दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला उन्होंने सार्वजनिक रूप से लिया। बीते दिनों परिजनों के विरोध और लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के चलते प्रेमी युगल रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचा था, जहां उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से गुहार लगाई थी। मामला सामने आने के बाद सामाजिक दबाव और बढ़ा, लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे।

कई दिनों तक चली असुरक्षा और मानसिक तनाव के बाद आखिरकार आज मंदिर परिसर में विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। मीडिया और स्थानीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। विवाह के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।शादी के बाद जेहा खातून ने बताया कि उन्होंने यह विवाह अपनी मर्जी से स्वीकार किया है। परिवार की ओर से उन्हें कई तरह की धमकियां मिलीं और उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अंत में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और वे अपने फैसले से खुश हैं। वहीं प्रदीप कुमार ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले काम के दौरान हुई जान-पहचान आज शादी तक पहुंची है। इस सफर में कई मुश्किलें आईं, लेकिन अंततः ईश्वर को साक्षी मानकर दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने की शपथ ली।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsFebruary 8, 2026सनसनीखेज हत्या से दहला सोनभद्र, क्रेशर व्यवसायी की सिर कूचकर निर्मम हत्या
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026फुटपाथ के दुकानदारों की बैरिकेटिंग का जताया विरोध,जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र
सोनभद्र न्यूज़February 8, 2026जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन ,डीएम को सौंपा ज्ञापन
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश