सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-विधायक खेल महाकुंभ के 18वें दिन रविवार को क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें प्रकाश पाली क्लिनिक और सोनभद्र 11 की टीमें आमने-सामने रहीं। मैच का शुभारंभ विधायक भूपेश चौबे, सीएमओ सोनभद्र पंकज कुमार राय, डीएफओ सोनभद्र आशुतोष जायसवाल, एसपीओ सदर शत्रुध्न त्रिपाठी और दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ मुकेश श्रीवास्तव द्वारा टॉस कराकर किया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश पाली क्लिनिक की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शमशेर ने 52 गेंदों पर शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 104 रन बनाए, जबकि अमित ने 24 गेंदों पर तेज़ 49 रनों का योगदान दिया। सोनभद्र 11 की ओर से सुनील, आनंद और सम्राट ने एक-एक विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनभद्र 11 की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आयुष वर्मा ने 88 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं प्रियांशु ने 24 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। प्रकाश पाली क्लिनिक की गेंदबाजी में मनीष सोनकर ने 3 विकेट लिए, जबकि सिद्धार्थ और शिवांश को एक-एक सफलता मिली।इस तरह प्रकाश पाली क्लिनिक ने 21 रनों से मुकाबला जीतकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।मैच में सोनभद्र 11 के आयुष वर्मा को 88 रन और 1 विकेट के शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उन्हें यह पुरस्कार सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला और विकास मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया।मैच के दौरान वरिष्ठ क्रिकेटर राम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश मिश्रा, नगर महामंत्री अनुपम त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, महेवा ग्राम प्रधान निशांत पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा बलराम सोनी, सभासद अनवर अली, अमन वर्मा, नवल बाजपेई, विकास मिश्रा, राजेश चौबे, जिला मीडिया प्रभारी अनुप त्रिपाठी, मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
