सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में मंगलवार को कोन ब्लॉक के नौडीहा ग्राम पंचायत में शीतलहर और सर्पदंश से बचाव को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर शीतलहर से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि अत्यधिक ठंड के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सतर्कता बरतें।इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अनुज कुमार और सिकंदर प्रसाद उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को आपदा से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप