सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी): –रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धोबही गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। गांव में रह रही मानसिक रूप से अस्वस्थ एक अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता मूल रूप से रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव की निवासी है और इन दिनों अपने ननिहाल धोबही गांव में रह रही थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवक, रामनाथ (उम्र लगभग 40 वर्ष) और शशिकांत (उम्र लगभग 18 वर्ष), महिला को आधी रात बहला-फुसलाकर घर से कुछ दूरी पर स्थित खलिहान में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में किसी तरह घर पहुंची, तब परिजनों और गांव वालों को पूरी घटना की जानकारी हुई। मामला सामने आते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी युवक को पकड़ लिया और ग्राम प्रधान के दरवाजे पर बैठाकर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर सुबह करीब 10 बजे यूपी पुलिस की 112 पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस गांव में तैनात है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
