सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
लोकसभा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, चुर्क मोड़ के पास हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। महिला जिलाध्यक्ष एडवोकेट गीता गौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाते हुए डिंपल भाभी जिंदाबाद के उद्घोष से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि सांसद डिंपल यादव लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती के साथ उठा रही हैं, जिससे आम जनता की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेगी और किसी भी बहन को यदि कोई परेशानी होती है तो पार्टी पूरी ताकत से उसके साथ खड़ी होगी।पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष एडवोकेट गीता गौर, अनिल यादव, इमरान, विवेक पटेल, पुष्पा, पत्ती देवी, उषा देवी, उषा कुमारी, सोभरत्न, सजरू निशा, सवाना, अनिता, इंद्रावती, सुशीला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
