सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
धान खरीद बंद होने से नाराज किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले एडीएम वागीश शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर धान खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग की।किसानों का आरोप है कि मात्र 25 प्रतिशत धान किसानों से खरीदा गया, जबकि शेष धान मिलरों और बिचौलियों से खरीदकर लक्ष्य पूरा दिखा दिया गया।

खरीद बंद होने से किसान मजबूरी में औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं।एडीएम वागीश शुक्ला ने बताया कि धान खरीद बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है और 7 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त खरीद की अनुमति मांगी गई है। जिले में निर्धारित 1 लाख 03 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य पूरा होने के कारण पोर्टल बंद किया गया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
