
सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)–
सोनभद्र में आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के तहत अमृत खेल योजना में बुजुर्ग खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों ने रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और ताकत के साथ भाग लेकर सभी को प्रेरित कर दिया।रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के पटवध बिड़ला स्कूल परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित इस खेल महाकुंभ में जब बुजुर्ग खिलाड़ियों ने दमखम के साथ रस्सी खींची, तो दर्शक तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में कोटा ग्राम सभा की टीम ने जीत हासिल की।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं और इन्हें जीवित रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर से शुरू हुआ विधायक खेल महाकुंभ जनपद के सभी ब्लॉकों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका समापन 26 जनवरी को संभावित है। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है।इस एक माह लंबे खेल महाकुंभ में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों की सहभागिता रही। सोनभद्र में खेलों को मिल रहा यह प्रोत्साहन साफ संकेत देता है कि प्रदेश सरकार की खेल नीति अब धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई देने लगी है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
