संवाददाता-रवि सिंह
दुद्धी। रेणुकूट चौकी क्षेत्र के दर्जी मार्केट निवासी सुरेश प्रसाद रवानी (72) पुत्र पुटर प्रसाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी मौत वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।परिजनों के अनुसार, सुरेश प्रसाद रवानी सामान्य दिनों की तरह रह रहे थे, लेकिन कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, जहां हेरिटेज अस्पताल में इलाज के दौरान बीती रात उनका निधन हो गया।बताया गया कि वे मूल रूप से दुद्धी क्षेत्र के निवासी थे। उनके परिवार में चार पुत्र और एक पुत्री हैं, सभी का विवाह हो चुका है। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 26, 2026सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात
अपराधMarch 26, 2026डायन के शक में भसुर का हमला, मां-बेटी को पीटकर किया लहूलुहान
Breaking_NewsMarch 26, 2026डायन के शक में भसुर का हमला, मां-बेटी को पीटकर किया लहूलुहान
Breaking_NewsMarch 26, 2026योगी फोर्स का अनोखा एक्शन, तेज आवाज वाले वाहनों के लाउडस्पीकर पर चला बुलडोजर