सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)– ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक ब्राह्मण परिवार की महिला ने उक्त भूमि पर अपना वैध अधिकार जताया है, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद दबंगों द्वारा जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है।पीड़िता के अनुसार जमीन पर किसी भी प्रकार का कार्य न करने की बात कहने के बाद भी वहां निर्माण सामग्री गिरा दी गई, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।महिला अकेली रहती है, जबकि उसके बच्चे दिल्ली में पढ़ाई करते हैं। उसने बताया कि लगातार दबाव बनाया जा रहा है और उसे जान-माल के नुकसान का डर है। पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।बताया जा रहा है कि विवादित स्थल के आसपास समुदाय विशेष के लगभग 20 परिवार रहते हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं हुआ तो स्थिति बिगड़ सकती है। फिलहाल यह मामला पूरे ओबरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
