सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरहा महुअरिया चेतवा में गुरुवार रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में महुआ के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार मृतक गुरुवार रात घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गांव के पास महुआ के पेड़ पर युवक का शव लटकता देखा। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा गया। मृतक की पहचान मुकेश 20 वर्ष पुत्र राधे बियार के रूप में हुई है।पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, हालांकि परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
