दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-
दुद्धी कोतवाली थाना क्षेत्र के कटौली और मझौली गांव में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के नेतृत्व में सघन कांबिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह तथा पीएसी के जवानों ने क्षेत्र के बीहड़ों, पगडंडियों, पहाड़ियों और घने जंगलों में पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों की टोह ली।

कांबिंग के दौरान पुलिस बल ने ग्रामीणों, राहगीरों और चरवाहों से नक्सल गतिविधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही को लेकर जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों को जिला स्तरीय अधिकारियों और स्थानीय थाना पुलिस के सीयूजी मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की। साथ ही गांव में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर चौकीदार, डायल-112 अथवा स्थानीय पुलिस को अवगत कराने को कहा गया।

पुलिस उपाधीक्षक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। कांबिंग अभियान में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस और पीएसी के जवान शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
