गोंगपा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा रविवार को तेलगुड़वा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंगपा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम रहे।मुख्य अतिथि एडवोकेट संतोष कुमार गौतम ने संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट गौतम ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का एकजुट होना बेहद जरूरी है। उन्होंने एससी/एसटी समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि अब गोंगपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान कराएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोंगपा जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयगढ़ दुर्ग पर 25 से 27 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय विराट आदिवासी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान आदिवासी कन्याओं का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर भी संगठनात्मक रणनीति पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। अन्य वक्ताओं ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया।कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन सचिव हीरालाल मरपच्ची ने किया।
इस अवसर पर चन्द्रशेखर साहनी, ज्ञानी सिंह पोया, अयोध्या प्रसाद टेकाम, हीरालाल मरकाम, चंद्रदेव चेरो, अर्जुन चेरो, शरद कमरो, रामचंद्र टेकाम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *