सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-न्यूड फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। की बड़ी कार्रवाई में कानपुर नगर से चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।जांच में सामने आया कि अभियुक्त खुद को अधिकारी बताकर लोगों को फोन पर डराते थे। वे मोबाइल हैक कर सोशल मीडिया के जरिए पीड़ितों की निजी जानकारी और तस्वीरें हासिल करते, फिर न्यूड फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर धन उगाही करते थे।गिरोह ने 100 से अधिक सिम कार्ड का इस्तेमाल कर देशभर में साइबर ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में जनपद सोनभद्र की कई पीड़िताओं की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार महिला से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। गिरोह के नेटवर्क और पीड़ितों की संख्या को लेकर आगे की जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
