दुद्धी ।सोनभद्र (रवि सिंह)-स्थानीय कस्बा स्थित दुद्धी क्षेत्र का सबसे प्राचीनतम मंदिर शक्तिपीठ मां काली मंदिर परिसर में मां काली सेवा समिति दुद्धी के प्रबुद्ध जन एवं विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के लोगों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी महाशिवरात्रि होली एवं रामनवमी सहित अन्य त्यौहारों को लेकर एक बैठक आहूत की गई ,बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर राय द्वारा किया गया, वहीं बैठक के दौरान गणमान्य व प्रमुख धार्मिक संस्था के अग्रणी लोगो के द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर बातें सभी के समक्ष रखा गया,जिसमे सभी ने निष्कर्ष पूर्ण सर्व सम्मति से आगामी त्यौहार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने के लिए निर्णय लिया तथा त्यौहारो को मना कर भाईचारा का एक मिशाल पेश करने की पेशकश की गई, नशा मुक्ति व बाल विवाह, सामाजिक सुधार पर भी गहन मंथन की गई,बैठक का संचालन आलोक अग्रहरी द्वारा किया गया, बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के मुख्य संरक्षक डॉ मिथलेश द्वारा अपने सुझाव दिए गए, इस बैठक में ब्राम्हण समाज के रविन्द्र शुक्ला, कल्याण मिश्रा, नंदलाल मिश्र,चन्द्रिका मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, दिलीप पांडेय एड० आदि और विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता , पूर्व मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल मंडल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू श्रीरामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक नंदलाल एडवोकेट व श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति के कोषाध्यक्ष कृपा शंकर गुड्डू व ब्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, कानूनी सलाहकार पियूष अग्रहरि एडवोकेट,माँ काली सेवा समिति के समस्त संरक्षक गण व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे ,
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
