सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेन्गुआर गांव में शुक्रवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लगभग 10:30 बजे स्कूटी से आए दो अराजक तत्वों ने गांव में रखी होलिका और एक किसान के करीब 10 बीघा खेत के धान के पुआल में आग लगा दी। आग लगाने के बाद दोनों युवक मौके पर ही खड़े रहे।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी भागने लगे। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और पहचान सुनिश्चित करते हुए तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी वंश केसरी को हिरासत में ले लिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शाम ढलते ही नगर क्षेत्र से कुछ लोग गांव के आसपास आकर हेरोइन और शराब का सेवन करते हैं और इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उनका कहना है कि पहले भी पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण ऐसी घटनाएं दोबारा हो रही हैं।घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,

ताकि गांव में शांति और सुरक्षा बनी रहे।इस संबंध में ग्राम निवासी मृगेंद्र कुमार ने भी पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
