सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रामगढ़ और कोरियाव क्रय केंद्रों पर धान खरीद दोबारा शुरू कर दी गई है। इससे लंबे समय से परेशान किसानों को बड़ी राहत मिली है।राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने किसानों की मांग को देखते हुए पहले डिप्टी आरएमओ को पत्र सौंपकर शिवपुर, कोरियाव और रामगढ़ केंद्रों पर पुनः धान खरीद शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद शिवपुर केंद्र पर खरीद शुरू कर दी गई थी।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष ने मिर्जापुर पहुंचकर संभागीय खाद्य नियंत्रक (RFC) से मुलाकात की और कोरियाव व रामगढ़ केंद्रों पर जल्द खरीद शुरू कराने का आग्रह किया। आरएफसी ने दोनों केंद्रों पर धान खरीद शुरू किए जाने की जानकारी दी।धान खरीद शुरू होने से किसानों की उपज बिक्री की समस्या का समाधान हुआ है। राष्ट्रीय लोक दल ने कहा है कि वह किसान हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 25, 20269 साल बाद प्रधान हत्याकांड में फैसला, तीन को उम्रकैद
सम्पादकीयMay 25, 2026कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Breaking_NewsMay 25, 2026रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक
Breaking_NewsMay 23, 2026महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर पढ़ी हनुमान चालीसा
