सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के सरल उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े विधिक प्रावधान, हेल्पलाइन सेवाएं और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा ओटीपी साझा न करने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने का आग्रह किया गया और प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।इसी क्रम में ऑपरेशन शील्ड के तहत जनपद के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में एसिड और तेजाब विक्रय करने वाली दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। दुकानदारों को एसिड बिक्री से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बिना वैध पहचान पत्र और अभिलेख के बिक्री न करने के निर्देश दिए गए। दुकानों के रजिस्टर, स्टॉक विवरण और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की गई तथा भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों में 112 आपातकालीन सेवा, 1090 और 1091 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शामिल हैं। सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
