दुद्धी।रवि सिंह
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनौरा बघबियानी जाने वाले जंगल मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।सुबह चरवाहों ने झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। वह गुलाबी रंग की साड़ी, नीले रंग का ब्लाउज और हल्के गुलाबी रंग का शॉल पहने हुई थी।सूचना मिलते ही कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू की। आसपास के गांवों में पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जहरीले पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। जिले से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।मौके पर ग्राम प्रधान सुभाष भारती, उप निरीक्षक हरकेश आजाद, श्यामजी यादव, कांस्टेबल सर्वेश सिंह, लक्ष्मण यादव और महिला कांस्टेबल सहित पुलिस बल मौजूद रहा।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 17, 2026चार महीने बाद हत्या का खुलासा, बेटे की मौत का बदला लेने को रची गई साजिश
Breaking_NewsApril 17, 2026आदिवासी महिलाओं से विवाह और धर्म परिवर्तन के आरोप में पांच पर मुकदमा दर्ज
Breaking_NewsApril 17, 2026कफ सिरप तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, सरगना के पिता पर पिट एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई
Breaking_NewsApril 17, 2026तालाब में डूबने से युवक की मौत, भैंस निकालते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
