डाला।सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) डाला-बाड़ी स्थित मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम में 3 मार्च 2026 को लग रहे चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर के कपाट लगभग सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक लगभग 10 घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे। यह निर्णय मंदिर प्रशासन तथा पुरोहित समूहों की बैठक के बाद लिया गया है।धार्मिक नियमों तथा परंपरा के कारण ग्रहण काल में मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना नहीं की जाएगी। ग्रहण के समाप्ति के बाद ही मंदिर के मुख्य दरवाज़े खुलेंगे। ग्रहण के समय भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे ग्रहण की अवधि में मंदिर परिसर में प्रवेश न करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।इसके अतिरिक्त 4 मार्च 2026 को होने वाली होली के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा और व्यवस्था रहेगी। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही कर दी गई हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 18, 2026बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन तेज करने का ऐलान
Breaking_NewsApril 18, 2026दिनदहाड़े बैंक लूट से मचा हड़कंप, सोनभद्र सीमा में घुसने की आशंका
सम्पादकीयApril 18, 2026थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गांव में मचा कोहराम
Breaking_NewsApril 18, 2026कुत्ते को बचाने के प्रयास में बड़ा हादसा टला, ट्रक के आगे आई कार
