रवि सिंह
सोनभद्र। दुद्धी थाना क्षेत्र के लीलासी–नौडीहा मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय विनय धरिकार पुत्र शिवनाथ निवासी मनरुटोला अपने साले 23 वर्षीय उमाशंकर पुत्र शनिश्चर निवासी मुर्ता के साथ बाइक से ससुराल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर 25 वर्षीय देवराज पुत्र बालगोविंद निवासी कटौली टोला, ग्राम नौडीहा सवार थे, से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विनय धरिकार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उमाशंकर और देवराज को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
