AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के धनरौल बांध में मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार मडईडीह गांव निवासी रामराज बिंद और दशमी बिंद गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के सामने स्थित धनरौल बांध में मछली पकड़ने गए थे। दोनों ने बांध में जाल डालकर मछली पकड़ना शुरू किया, लेकिन इसी दौरान वे गहरे पानी की ओर बढ़ गए और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया।देखते ही देखते दोनों पानी में डूबने लगे। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में समा चुके थे।
घटना की सूचना मिलने पर पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पहले रामराज बिंद का शव बाहर निकाला गया, जबकि करीब दो घंटे की तलाश के बाद दशमी बिंद का शव भी बरामद कर लिया गया।
दोनों शवों के बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 20, 2026स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पर फूटा गुस्सा, किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
Breaking_NewsApril 20, 2026अक्षय तृतीया पर चाइल्ड लाइन की तत्परता, दो बाल विवाह रुकवाकर नाबालिग बच्चियां सुरक्षित
सम्पादकीयApril 20, 2026जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
सम्पादकीयApril 20, 2026भीषण गर्मी के चलते सोनभद्र में स्कूलों का समय बदला
