AKD/गिरीश तिवारी
ओबरा/सोनभद्र। मुख्यमंत्री की मां पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मौलाना सलीम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उनका पुतला दहन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मौलाना सलीम पर धार्मिक सभा में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे भी लगाए गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी पूरे समाज और मां के सम्मान का अपमान है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
