सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ मेन बाजार में मासूम की हत्या के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी होने लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। सड़क पर शव रखकर किए जा रहे प्रदर्शन के कारण रामगढ़ मेन बाजार में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस बल को भी एहतियातन तैनात किया गया है।
घटनास्थल पर एएसपी अनिल कुमार, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा और सीओ सदर सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन फिलहाल ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
मासूम हत्याकांड के बाद रामगढ़ मेन बाजार में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
