डाला (AKD।गिरीश तिवारी)-नगर पंचायत डाला बाजार पर्वतीय के वार्ड संख्या दो स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को मलीन बस्ती के लोगों द्वारा राबर्ट्सगंज सदर विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौंपकर लगभग 500 घरों को उजाड़े जाने की आशंका जताई। बस्ती के लोगों ने बताया कि डाला बाजार के वार्ड नंबर दो और तीन में स्थित मलीन बस्ती करीब 60 वर्षों से आबाद है। यहां झुग्गी-झोपड़ी, कच्चे और पक्के मकानों में लगभग 500 घर और करीब 3000 लोग रहते हैं। लोगों का कहना है कि कुछ परिवारों के पास पुराने भूलेख के कागजात भी हैं, जिनके आधार पर वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 1965-66 के आसपास स्टेट सीमेंट यूनिट डाला और स्टेट सीमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की स्थापना के दौरान गाटा संख्या 113 और 179 से संबंधित भूमि अभिलेखों में गड़बड़ी कर इन्हें कंपनी के नाम दर्ज कर दिया गया। इसके बाद फैक्ट्री स्थापित हुई, लेकिन 2 जून 1991 को कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई में एक छात्र और आठ कर्मचारियों की मौत के बाद फैक्ट्री बंद हो गई और क्षेत्र का विकास रुक गया। बाद में वर्ष 2006 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिक्विडेटर द्वारा फैक्ट्री की नीलामी हुई और इसे जेपी ग्रुप ने खरीदा। वर्ष 2016 में यह फैक्ट्री अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के पास चली गई।

बस्तीवासियों का आरोप है कि अब कोर्ट के पुराने आदेश का हवाला देकर उन्हें हटाने की कोशिश की जा रही है।
लोगों ने विधायक से मांग की कि 60 वर्षों से बसे परिवारों को उजाड़ने के बजाय मानवीय आधार पर समाधान निकाला जाए। इस पर विधायक भूपेश चौबे ने आश्वासन दिया कि मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, भाजपा मंडल महामंत्री विशाल गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी बबुंदर पाठक,संतोष कुशवाहा ,लक्ष्मण कुशवाहा, ओमप्रकाश तिवारी, संतोष कुमार बबलू, दीपक दुबे, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मंगला प्रसाद जायसवाल, रोहित पाठक पारसनाथ यादव, पूनम देवी, उमेश मेहता, नागेंद्र पासवान, अवनीश देव पांडेय, हरिश्चंद्र सिंह, मदन अग्रहरी,अनु गुप्ता, रफीक वारसी समेत बड़ी संख्या में बस्तीवासी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
