AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। विधानसभा 401 के तरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकरिया में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई।जन चौपाल के दौरान संदीप मिश्र ने कहा कि तरिया क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने पटवध से पोखरिया बसुहारी मार्ग का शीघ्र निर्माण, बरहमोरी में 50 बेड का स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने और पूरे क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन तीनों मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।उन्होंने व्यवस्था का गुणगान करने वालों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग क्षेत्र में सब कुछ ठीक होने का दावा करते हैं, वे अपने परिवार की पढ़ाई और इलाज की व्यवस्था यहां रहकर कराकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में तरिया क्षेत्र के ग्रामीण लगातार संघर्ष कर रहे हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज निषाद, जयश्री निषाद, गिरधारी निषाद, राजू निषाद, विजय, कमलेश निषाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
