AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर की नई बस्ती में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विधायक ने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बरसात के समय नई बस्ती में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावी कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

विधायक ने नालियों की सफाई, जल निकासी मार्गों को दुरुस्त करने और जरूरत के अनुसार निर्माण कार्य कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कार्यों में ढिलाई सामने आई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और नई बस्ती की समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।इस मौके पर सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह, जेई भास्कर मौर्य, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार, लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता महेश सिंह, सीएनडीएस के सहायक अभियंता अनिल मौर्य, जेई नगरीय आशीष यादव, सभासद अनवर अली, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, अनुपम तिवारी, विकास मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 16, 2026प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि स्थानांतरित
उत्तर प्रदेशMarch 16, 2026इण्डियन आयल के सीएसआर फण्ड से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित
सम्पादकीयMarch 16, 2026दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान का भव्य शुभारंभ
सम्पादकीयMarch 16, 2026दुद्धी नगर पंचायत में तीन भाजपा कार्यकर्ता सभासद नामित, कार्यकर्ताओं में खुशी