रवि सिंह
दुद्धी,सोनभद्र ।स्थानीय कस्बा स्थिति तुलसी निकेतन धर्मशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के प्रथम सत्र का सोमवार को भाजपा मंडल दुद्धी व विंढमगंज के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से शुभारंभ किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, विंढमगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी मंचासीन रहे। इन नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर महाभियान को गति दी।
मुख्य वक्ता नंदलाल गुप्ता व जीत सिंह खरवार ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूथ इकाई पार्टी की आधारशिला है, जो 50-100 मतदाताओं पर आधारित होती है। इसके ऊपर मंडल (20-30 बूथ), जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की इकाइयां कार्य करती हैं। पार्टी का 1980 से चला आ रहा इतिहास, एकात्म मानववाद की वैचारिकी, साप्ताहिक अनुष्ठान, कार्य पद्धति, मन की बात कार्यक्रम, केंद्र-राज्य सरकारों की प्रमुख उपलब्धियां है जैसे राम मंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक उन्मूलन, सोशल मीडिया रणनीति व प्रभावी बूथ प्रबंधन पर प्रकाश डाला।
बैठक में दोनों मंडलों के सभी अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
