गिरीश तिवारी
सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक के विद्यालयों ने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए निपुण भारत मिशन के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस अभियान का लक्ष्य वर्ष 2026-27 तक कक्षा 3 तक के सभी बच्चों को पढ़ाई-लिखाई और गणित में मजबूत बनाना है।समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत दुद्धी ब्लॉक के 191 विद्यालयों का आंकलन किया गया, जिसमें से 69 विद्यालय निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हुए ‘निपुण विद्यालय’ घोषित किए गए। यह सफलता ब्लॉक के शिक्षकों और छात्रों की मेहनत का परिणाम है।इस अभियान में दुद्धी के तीन विद्यालयों ने खास पहचान बनाई। प्राथमिक विद्यालय कर्री ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय मालाडोढ़ा ने 86 प्रतिशत और प्राथमिक विद्यालय बिच्छीडंडी ने 86.96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।पूरे जनपद सोनभद्र ने भी इस मिशन में प्रदेश स्तर पर 10वां स्थान हासिल कर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। इस उपलब्धि में खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम, कर्री के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार, बिच्छीडंडी के प्रभारी जितेंद्र कुमार और मालाडोढ़ा की प्रभारी अलका कौशिक समेत सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा।यह सफलता न केवल दुद्धी ब्लॉक बल्कि पूरे सोनभद्र के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यालयों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
