AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। लोढ़ी स्थित संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में सोमवार से तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामसकल चौबे, प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, मोहन कुशवाहा, बलवंत सिंह, राजेश मिश्रा, राजेश द्विवेदी, नार सिंह पटेल और डॉ. अशोक मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि यह आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, जिला प्रशासन सोनभद्र और महाविद्यालय के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।पहले दिन आल्हा गायन, करमा नृत्य, डोमकच्छ, झूमर, धरकहरी और राजस्थान का चकरी-चरी भवई नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।आगामी 24 मार्च को भी विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिसमें आल्हा गायन, रीना शैला नृत्य, करमा नृत्य और गुदुम्बबाजा जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसकल चौबे ने की, जबकि संचालन आराध्या और गौरी ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 23, 2026रेणुकूट व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने सूरज ओझा, व्यापारियों में खुशी
Breaking_NewsMarch 23, 2026जनगणना-2027 की तैयारी में तेजी, 64 फील्ड ट्रेनर्स को दी गई जिम्मेदारी
सम्पादकीयMarch 23, 2026तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव का शुभारंभ, कलाकारों ने बिखेरा रंग
Breaking_NewsMarch 23, 2026शहीद दिवस पर सुखदेव, राजगुरू और भगत सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि, करारी में भव्य आयोजन