AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र । जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मकान सूचीकरण और गणना के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 64 फील्ड ट्रेनर्स को तैयार किया गया, जिन्हें आगे प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षण के दौरान मकानों की गणना, परिवारों की पहचान और जनगणना हाउस की अवधारणा को विस्तार से समझाया गया।साथ ही HLO ऐप के माध्यम से डेटा संग्रहण की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया, जिसमें 34 महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तर दर्ज करने का तरीका सिखाया गया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य की सफलता पूरी तरह प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर निर्भर करती है और इसके लिए सभी ट्रेनर्स की भूमिका बेहद अहम होगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
