AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । म्योरपुर थाना क्षेत्र से अंधविश्वास की एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां डायन होने के शक में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार की महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास की गंभीर तस्वीर उजागर कर दी है।

मामला बनमहरी गांव का है, जहां 45 वर्षीय फूलकुंवर अपनी बेटी ममता के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 9 बजे उसका भसुर रामकिशुन गौड़ घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, उसने फूलकुंवर को डायन बताते हुए लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में फूलकुंवर गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ी।मां को बचाने के लिए बेटी ममता बीच में आई तो आरोपी ने उसे भी धक्का देकर घायल कर दिया। घटना के समय पीड़िता का पति घर पर मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।इस घटना में सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि आरोपी ने महिला पर भूत-प्रेत और जादू-टोना करने का आरोप लगाकर हमला किया। यह दर्शाता है कि आज भी कुछ क्षेत्रों में अंधविश्वास गहराई से जड़ा हुआ है और इसके कारण महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।घटना के बाद पीड़िता फूलकुंवर ने म्योरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया है और जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 26, 2026अवघूत भगवान राम आश्रम दुर्गा मंदिर कलकली बहरा में नवरात्रि का पर्व संपन्न ,भव्य भंडारे का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेशMarch 26, 2026बेलहत्थी में सम्राट अशोक मौर्य का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सोनभद्र न्यूज़March 26, 2026माता जिरही देवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र में गूंजे जयकारे
Breaking_NewsMarch 26, 2026सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात