AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । चोपन कस्बे में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सर्राफा व्यापारी के घर से लाखों का सामान चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने पहले पूरे परिवार को कमरे में बाहर से बंद किया और फिर आराम से चोरी करते रहे।

घटना दिनेश वर्मा के घर की है, जहां रात में परिवार के लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। इसी दौरान चोर घर में घुस आए और सबसे पहले कमरों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर न निकल सके।

इसके बाद चोरों ने घर में रखे बक्से और आलमारियां खंगाल डालीं और सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह जब दिनेश वर्मा की नींद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह बाहर निकलकर उन्होंने देखा कि घर में चोरी हो चुकी है।पीड़ित के अनुसार चोर करीब 60 से 65 हजार रुपये नकद, ढाई से तीन भर सोना और तीन से चार भर चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। हालांकि दुकान की तिजोरी तक चोर नहीं पहुंच सके, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की तलाश जारी है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
