माता जिरही देवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र में गूंजे जयकारे

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र । चोपन विकासखंड के जुगैल ग्राम पंचायत में स्थित माता जिरही देवी का धाम इन दिनों श्रद्धा का बड़ा केंद्र बना हुआ है। चैत्र नवरात्र के अवसर पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और पूरे परिसर में जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं।

मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, जहां भक्त पूरे विश्वास के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं। यह धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां स्थानीय आदिवासी समुदाय भी अपनी परंपराओं के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना करता है।

नवरात्र के दौरान सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन यहां विशेष अनुष्ठान होते हैं। महिलाएं सिर पर कलश लेकर माता के दरबार में पहुंचती हैं, वहीं कई श्रद्धालु पारंपरिक तरीकों से अपनी भक्ति प्रकट करते हैं।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। यह धाम आस्था, परंपरा और विश्वास का जीवंत प्रतीक बनकर सामने आ रहा है।


Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *