AKD।गिरीश तिवारी
डाला। बेलहत्थी ग्राम पंचायत में गुरुवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस मौके पर बौद्ध बिहार परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जिनका आयोजकों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु शामिल हुए। यहां पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रवचन और प्रार्थनाएं की गईं। भिक्षुओं ने सम्राट अशोक के धम्म, अहिंसा और शांति के संदेश को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने समाज में समानता, भाईचारा और शांति बनाए रखने का संदेश दिया और ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन और सामूहिक प्रार्थनाएं भी आयोजित की गईं, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
