
देवरिया। जिले में आज सुबह ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले भर में हड़कंप मच गया, जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा।
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचगांव में तनाव का माहौल को हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बताया गया कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक परिवार की छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गोली चलने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी जा रही है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














