AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र ।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बकौली गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली बात पर एक व्यक्ति ने नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। तालाब के पास मछली पकड़ रहे बच्चों को पकड़कर आरोपी ने उन्हें सजा के तौर पर ‘मुर्गा’ बना दिया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।वीडियो सामने आते ही तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित छुड़ाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मछली पालन करने वाले व्यक्ति ने तालाब में मछली पकड़ते देख बच्चों को पकड़ लिया और उन्हें प्रताड़ित करते हुए ‘मुर्गा’ बना दिया।प्रशासन ने साफ कहा है कि बच्चों के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना एक बार फिर समाज के उस कड़वे सच को उजागर करती है, जहां छोटी-छोटी बातों पर बच्चों के साथ क्रूरता की हद पार कर दी जाती है।इस मामले पर किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अमरेश पाठक ने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 25, 20269 साल बाद प्रधान हत्याकांड में फैसला, तीन को उम्रकैद
सम्पादकीयMay 25, 2026कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Breaking_NewsMay 25, 2026रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक
Breaking_NewsMay 23, 2026महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर पढ़ी हनुमान चालीसा
