AKD।गिरीश तिवारी
घोरावल।सोनभद्र- घोरावल थाना क्षेत्र के सरवट गांव में ग्राम समाज की सड़क पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसील दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

प्रार्थी मंगला प्रसाद, जो दत्तक पुत्र छोटई और ग्राम सरवट, तहसील घोरावल के निवासी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी श्यामप्रकाश पुत्र कुबेर सिंह द्वारा ग्राम समाज की सड़क पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया है। इस रास्ते का उपयोग गांव के लोग रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए करते हैं, जिससे यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।पीड़ित का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद न तो राजस्व विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन इस मामले में गंभीरता दिखा रहा है।

वहीं आरोपी पक्ष का दावा है कि उन पर थाने की ओर से बार-बार दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उनकी बात सुनने के लिए कोई अधिकारी तैयार नहीं है।गांव में इस विवाद को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो समस्या और गहराती जाएगी और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
