AKD।गिरीश तिवारी
डाला/सोनभद्र । हाथीनाला थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पुलिस व दमकल की टीमें पहुंच गईं।वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हथवानी गांव के पास करीब शाम 5 बजे दोनों ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हादसे के समय ट्रकों में सवार चालक और खलासी फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एक चालक को बाहर निकालकर गंभीर हालत में हिंडाल्को अस्पताल भेजा गया।

वहीं दो अन्य लोग आग की चपेट में आ गए और जिंदा जल गए। एक अन्य खलासी के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडाल्को की दमकल गाड़ियों को लगाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में राख लदी थी, जबकि दूसरे ट्रक में दूध के पैकेट भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए।हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसके चलते यातायात को डायवर्ट करना पड़ा। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
