गेहूं खरीद में अव्यवस्था पर भड़के संदीप मिश्र, किसानों को दौड़ाने का आरोप

Share

AKDगिरीश तिवारी

सोनभद्र। जनपद में धान खरीद के बाद अब गेहूं खरीद व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने सरकार पर अन्नदाताओं के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह धान खरीद भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी, उसी तरह गेहूं खरीद में भी क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था फैली हुई है और किसान अपनी उपज बेचने के लिए भटक रहे हैं।मोर्चा का दल जब क्षेत्रीय भ्रमण पर निकला तो विभिन्न क्रय केंद्रों पर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें देख आक्रोश बढ़ गया। रामगढ़ क्रय केंद्र पर पहुंचकर संदीप मिश्र ने जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द किसानों की लाइन खत्म कर उनकी फसल खरीदी जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठेगी।उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में किसान अपनी फसल लेकर घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, जो व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। इस दौरान अरुण पांडेय, राजेश चौहान, पवन मौर्य, उदित कुमार, प्रकाश पांडेय समेत कई किसान और मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!