विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र।विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज स्थित विद्यालय में कार्यशाला और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और सभी ने पृथ्वी बचाने का संकल्प लिया।मुख्य अतिथियों ने कहा कि बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन मानव के लिए गंभीर चेतावनी है।

प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन ही वर्तमान संकट की बड़ी वजह है। कार्यक्रम में बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, रैली और वृक्षारोपण भी कराया गया।वक्ताओं ने कहा कि पानी बचाना, पेड़ लगाना, प्रदूषण कम करना और ऊर्जा का सही उपयोग करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!